बिरकोनी| ग्राम बिरकोनी में सोमवार 3 फरवरी को मड़ई मेला का आयोजन बाजार चौक में रखा गया है। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगा। दोपहर 12 बजे सभी ग्रामवासियों द्वारा पुषाऊ निषाद के निवास से मड़ई निकाली जाएगी। जो भाठापारा चौक, बाजार चौक से होते हुए गांव के कुल नन्दी देव स्थल में पूजा-अर्चना की जाएगी 3 बजे मेला स्थल सुभाष चौक से बाजार चौक तक लगेगा। वही यादव समाज द्वारा मेला स्थल में राउत नृत्य किया जाएगा।


