महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के 6 लोगों की मौत:उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में ट्रक से टक्कर के बाद कार मकान में घुसी

महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के 6 लोगों की यूपी में मौत हो गई। यूपी के सोनभद्र में तेज रफ्तार क्रेटा कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोग गंभीर घायल हैं। कार सवार संगम स्नान के लिए महाकुंभ जा रहे थे। हादसा रविवार देर शाम वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे-5A पर हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली इलाके में हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार उछलकर पास के एक मकान में जा घुसी। टक्कर के बाद ट्रेलर चाय पीने उतरे एक ट्रक चालक को भी रौंदता हुआ मकान से टकरा गया। चालक की भी मौत हो गई। मृतकों के नाम, इनमें एक प्रधान आरक्षक भी घटना की 3 तस्वीरें देखिए… आरक्षक की पत्नी की हालत गंभीर जानकारी के मुताबिक, कार छत्तीसगढ़ के बलरामपुर की है। इसका नंबर CG 15 EB 4141 है। प्रधान आरक्षक की पत्नी उर्षा मिश्रा (38 साल) की हालत गंभीर है। साथ ही एक महिला और पुरुष भी घायल है। सभी घायलों को वाहन से निकाल कर हाथीनाला पीआरवी और एम्बुलेंस से भेजा गया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों के शवों को कार से बाहर निकाला गया। कार के परखच्चे उड़े प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी और डीएम भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। फिलहाल, पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *