आजमगढ़ में गन्ने के खेत में लगी भीषण आग:25 बीघे से अधिक की फसल जलकर हुई खाक, आग के कारणों का नहीं चल सका पता

आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील के हरैया ब्लाक के आराजी देवारा इलाके में गन्ने के खेत में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया और आसपास के खेत की 25 बीघे से अधिक की गन्ने की फसल जलकर पूरी तरह से खाक हो गई। मामले की जानकारी आसपास के लोगों को उस समय हुई जब गांव के लोगों ने खेत से आज की लपटे और धुआं निकलता देखा। इसके बाद गांव के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसके साथ इस पूरे मामले की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को भी दे दी गई। जब तक ग्रामीण आग को बुझाते तब तक 25 बीघे से अधिक की फसल जलकर पूरी तरह से राख हो गई थी। वही आग लगने के कारणों का देर रात तक पता नहीं चल पाया था। एक दर्जन किसानों की 25 बीघे से अधिक की फसल हुई राख आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत हरैया ब्लॉक क्षेत्र के आराजी देवारा क्रिया कीता प्रथम निबिहवा ग्राम पंचायत के कोटे के पूरवा में सोमवार को गन्ने की फसल में भीषण आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे भयंकर रूप धारण कर लिया जिससे एक दर्जन किसानों की लगभग 25 बीघे गन्ने की फसल जलकर खाक हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया परंतु तब तक किसानों का बड़ा नुकसान हो चुका था। आग लगने के कारण राम भवन यादव, महातम यादव, श्रवण यादव, शंकर यादव, रसायन यादव, सोहन यादव, पंचानंद यादव सहित एक दर्जन किसानों के गन्ने की फसल नष्ट हो गई। हालांकि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थानीय लेखपाल और राजस्व की टीम आई थी जिसकी जांच रिपोर्ट एसडीएम को प्रेषित कर दी गई है। वही एसडीएम सगड़ी श्याम प्रताप सिंह का कहना है कि गन्ना किसानों को हर संभव मदद दिलाए जाने का प्रयास किया जाएगा। जिससे किसानों के नुकसान की भरपाई हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *