बच्चों ने किया मार्च पास्ट, तिरंगे को दी सलामी:एक से बढ़कर एक कल्चरल प्रस्तुतियां भी दीं, बेथनी कॉन्वेंट में हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस

प्रयागराज के बेथनी कॉन्वेंट स्कूल, नैनी में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। सुबह से ही स्कूल में तैयारियां देखने को मिलीं और बच्चे काफी एक्साइटेड नजर आए। तस्वीरें देखिए… ध्वजारोहण और मार्च पास्ट सेलिब्रेशन की शुरुआत ध्वज फहराने से हुई। रेव. फादर जोसेफ फ्रांसिस ने तिरंगा फहराया और बच्चों के मार्च पास्ट की सलामी ली। बच्चों की स्टेप्स और अनुशासन ने सबको इंप्रेस किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और खेल प्रदर्शन स्टेज पर बच्चों ने अपना टैलेंट दिखाया। गोल्ड हाउस के बच्चों ने स्वागत गीत और डांस पेश किया। योगा वाले बच्चों ने योग का प्रैक्टिकल दिखाया, जबकि कक्षा 6 से 10 के बच्चों ने मास पी.टी. के जरिए फिजिकल फिटनेस और टीमवर्क का कमाल दिखाया। कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने का भी दिन स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर डॉ. शमिता ने बच्चों और स्टाफ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस सिर्फ सेलिब्रेशन नहीं है, बल्कि अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने का दिन है। धन्यवाद और मौजूद लोग सेलिब्रेशन का समापन सिस्टर ग्रेसी के धन्यवाद के साथ हुआ। स्कूल की मैनेजर सिस्टर क्रिस्टीन, सिस्टर फ्लासिया (ऑफिस इंचार्ज), सिस्टर ब्रिजिडा (के.जी. इंचार्ज) के साथ शिक्षक मोहम्मद साबिर समेत बाकी शिक्षक और कर्मचारी भी इस मौके पर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *