मंडी में महिला ब्यास नदी में कूदी, मौत:डेढ़ घंटे बाद शव को निकाला गया; पुलिस मामले की जांच में जुटी

मंडी जिला मुख्यालय में एक महिला ने ब्यास नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना पंचवक्त्र मंदिर के समीप हुई। पुलिस ने महिला का शव नदी से बरामद कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान रीता देवी (37 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय प्रकाश चंद के रूप में हुई है। वह मंडी जिले के बनाल गांव की निवासी थीं। सुबह करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला ने पंचवक्त्र मंदिर के पास ब्यास नदी में छलांग लगा दी है। 1.30 घंटे बाद मिला शव सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तुरंत सर्च अभियान चलाया। लगभग डेढ़ घंटे के अभियान के बाद, सुबह 10:30 बजे महिला का शव ब्यास नदी से बाहर निकाला गया। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया गया है। इसके साथ ही परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण परिजनों के बयानों के आधार पर ही स्पष्ट हो पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *