कोहरे और ठंड के बीच भोपाल में गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। कलेक्ट्रेट में सबसे पहले झंडावंदन हुआ। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने झंडावंदन किया। कमिश्नर ऑफिस में संभागायुक्त संजीव सिंह ने ध्वजारोहण किया। माता मंदिर स्थित नगर निगम ऑफिस में अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी और आईएसबीटी में महापौर मालती राय ने झंडावंदन किया। गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को भोपाल में कई जगहों पर ध्वजारोहण किया जा रहा है। सरकारी कार्यालयों सहित पार्क और कॉलोनियों सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर झंडावंदन कार्यक्रम हो रहे हैं। वहीं, राज्य स्तरीय कार्यक्रम लाल परेड ग्राउंड पर चल रहा है। जिला पंचायत में अध्यक्ष रामकुंवर गुर्जर ने तिरंगा फहराएगी। इसके बाद अध्यक्ष गुर्जर और सीईओ इला तिवारी ने एक-दूसरे को मिठाई भी खिलाई। जिपं उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट, सदस्य विनय मेहर, विधायक प्रतिनिधि दीपक गुर्जर, संदीप श्रीवास्तव, आकाश परमार समेत कई अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद थे। उपाध्यक्ष जाट ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। वल्लभनगर आंगनवाड़ी में बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस
केजीएन सोशल फाउंडेशन ने वल्लभनगर आंगनवाड़ी केंद्र पर गणतंत्र दिवस मनाया। फाउंडेशन ने यह आंगनवाड़ी गोद ली हुई है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसीपी बिट्टू शर्मा थीं। जिन्होंने ध्वजारोहण करने के बाद पहले आंगनवाड़ी प्ले स्कूल को देखा और फिर बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों को वर्दी की अहमियत बताई और पढ़ाई करने को लेकर प्रेरित किया। विशेष अतिथि अपेक्षा डबराल ने बच्चों को स्वच्छता को लेकर प्रेरित किया और संविधान के बारे में जानकारी दी। आंगनवाड़ी केंद्र में नियमित आ रहे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। फाउंडेशन के मुन्नवर खान ने बताया, अतिथियों ने बच्चों के साथ काफी समय बिताया। वहीं, उन्हें लड्डू भी खिलाए।
भोपाल में झंडावंदन की तस्वीरें… कर्मचारियों का सम्मान
नगर निगम के आईएसबीटी स्थित ऑफिस में महापौर राय ने झंडावंदन किया। इसके बाद लोगों को मिठाई वितरित की गई। वहीं, निगम के कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया। माता मंदिर स्थित ऑफिस में अध्यक्ष सूर्यवंशी ने ध्वजारोहण किया। फंदा जनपद में ध्वजारोहण
फंदा जनपद पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत ने झंडावंदन किया। इस मौके पर जनपद सीईओ शिवानी मिश्रा भी मौजूद थीं। बाग उमराव दूल्हा में ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस के मौके पर वार्ड नंबर-40 बाग उमराव दूल्हा में ध्वजारोहण किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अब्बास हफीज, अलमास अली आदि मौजूद थे।


