प्रोफेसर कॉलोनी में गणतंत्र दिवस का उत्साह:बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने झंडा वंदन, देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का आह्वान

प्रोफेसर कॉलोनी स्थित ‘अभि होम्स सोसाइटी’ में गणतंत्र दिवस का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि हेमंत खंडेलवाल ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के साथ सलामी दी। ध्वजारोहण के पश्चात सोसाइटी समिति द्वारा मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया गया। समिति के अध्यक्ष और सचिव ने खंडेलवाल को स्मृति चिह्न भेंट किया।
इस दौरान खंडेलवाल ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सोसाइटी के रहवासी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *