पेड़ पर लटका मिला 7वीं के छात्र का शव:भिंड में पिता ने पढ़ाई न करने पर डांटा था; जबलपुर में 9वीं की छात्रा का सुसाइड

भिंड में पिता ने पढ़ाई न करने के लिए डांटा तो 7वीं का छात्र घर से निकल गया। उसका शव पेड़ पर लटका मिला। उधर, जबलपुर में 9वीं की छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पहली घटना आलमपुर के वार्ड 15 रजरापुरा की है। यहां रहने वाले दंपती गुजरात में पानीपूरी बेचने का काम करते हैं। उनके दो बेटे दादा-दादी के पास रहते हैं। दंपती 25 जनवरी की सुबह 11 बजे गुजरात से घर लौटे। शाम करीब 4 बजे पिता ने 14 वर्षीय छोटे बेटे से पढ़ाई के बारे में पूछा। कोर्स की जानकारी लेने पर वह ज्यादा कुछ नहीं बता पाया। इस पर पिता ने बेटे को डांट दिया। देर रात तक नहीं लौटा, परिजन ने तलाशा
पिता की डांट से नाराज होकर बेटा थोड़ी देर बाद घर से निकल गया। वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजन ने पड़ोसियों और उसके दोस्तों के घर पर तलाश शुरू की। लेकिन वह कहीं नहीं मिला। सोमवार सुबह करीब 8 बजे महिला रिश्तेदार गांव के बाहर गई, तो बच्चे का शव बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका देखा। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजन को सूचना दी। हर एंगल से जांच कर रही पुलिस सूचना मिलते ही आलमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारकर पंचनामा तैयार किया। केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लहार भेजा। एएसआई ओंकार सिंह तोमर ने कहा- प्रथम दृष्टया ये सुसाइड का मामला लग रहा है। हालांकि, हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छात्रा ने जहर खाया, अस्पताल में मौत
उधर, जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र के बड़ा पत्थर इलाके में 15 वर्षीय छात्रा ने जहर खा लिया। परिजन गंभीर हालत में उसे रांझी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। छात्रा कक्षा 9वीं में पढ़ती थी। रांझी पुलिस ने उसके कमरे और स्कूल बैग की जांच की है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन पुलिस ने कुछ कागजात जब्त किए हैं। छात्रा के पिता ऑटो चालक हैं और परिवार में एक छोटा भाई भी है। घटना के वक्त घर पर थे पिता और दादी
घटना के समय छात्रा की मां छोटे बेटे को लेकर बिहार गई थी। घर पर छात्रा के पिता और दादी मौजूद थे। रविवार शाम करीब 4 बजे वह ग्राउंड जाने का कहकर घर से निकली थी। कुछ देर बाद लौटकर कमरे में गई और सल्फास खा लिया। उल्टी होने पर उसने दादी को जहर खाने की जानकारी दी। दादी बोली- टीचर ने मारपीट की थी
छात्रा की दादी ने पुलिस को बताया कि जिस स्कूल में पोती पढ़ती थी, वहां के एक शिक्षक ने उसके और सहेलियों के साथ मारपीट की थी। वह दो दिन से यह बात बार-बार कह रही थी। पूछने पर ज्यादा कुछ नहीं बताती थी। दादी ने उसे आश्वासन दिया था कि मंगलवार को स्कूल जाकर मामले में बात की जाएगी। कुछ दिनों बाद ही छात्रा का जन्मदिन भी आने वाला था। वह पढ़ाई में होशियार थी और कबड्डी भी खेलती थी। मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस रांझी थाने के एसआई मयंक यादव ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। शिक्षक पर आरोपों की भी जांच की जा रही है। ये खबर भी पढ़ें… भोपाल के RGPV गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा का सुसाइड भोपाल के RGPV गर्ल्स हॉस्टल गांधी नगर में बीटेक फर्स्ट ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि हॉस्टल की एक महिला स्टाफ और छात्रा के बीच नोक-झोंक हुई थी। इसके बाद ये घटना हुई। छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *