पाली| एकेडमिक क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को सनराइज क्रिकेट एकेडमी ने डीसीए एकेडमी को 8 विकेट से पराजित किया। डीसीए एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर के मैच में 153 रन बनाए। सनराइज के विनय भाटी, समर परिहार, शौर्य प्रताप ने क्रमश 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइज एकेडमी के सलामी बल्लेबाज भव्य गर्ग के 50 बॉल पर 72 रन और शौर्य प्रताप सिंह के 45 बॉल पर 53 रन से लक्ष्य को 17.1 ओवर में ही प्राप्त कर लिया। कोच प्रकाश वैष्णव ने कहा कि भव्य और शौर्य की सलामी बल्लेबाज की जोड़ी जूनियर क्रिकेट में सबसे अच्छी जोड़ी साबित होगी।


