जालंधर में कार बिजली के खंभे से टकराई:100 की स्पीड में थी कार, खून से लथपथ ड्राइवर अस्पताल भर्ती, इलाके की बिजली गई

जालंधर सिटी में सोमवार देर रात एक कार बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार 100 या इससे ज्यादा स्पीड में थी। कार के टकराते ही बिजली का पोल टेढा हो गया। तारों में स्पार्किंग हुई और झटके में मोहल्ले के बत्ती गुल हो गई।
घटना शहर की घास मंडी के गुरु नानक कॉलोनी की है। कार के खंभे में टकराने के बाद ड्राइवर का सिर फ्रंस शीशे से टकरा गया। कांच लगने से ड्राइवर लहूलुहान होकर सीट पर ही गिर गया। लोगों ने उसे निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताया है। टक्कर इतनी जोरदार, पूरे मोहल्ले में सुनाई दी
देर रात खंभे से कार इतने जोर से टकराई कि पूरे मोहल्ले में आवाज सुनाई दी। इसके बाद झटके के साथ बत्ती गुल हो गई। लोगों को शक हुआ तो वे दौड़े-दौड़े रोड की तरफ आए और कार चालक को बाहर निकाला। इसके बाद बिजली बहाल करने के लिए बिजली कर्मचारियों को सूचित किया गया। लोग बोले-शुक्र है किसी पर कार नहीं चढ़ी
गुरु नानक कॉलोनी निवासी करण ने बताया कि कार चालक गली में करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से निकला। शुक्र है कि गली में किसी पर कार नहीं चढ़ी। दिन होता तो गली में लोग होते जिससे ड्राइवर की तेज रफ्तारी के कारण जानलेवा हादसा भी हो सकता था।
लोगों का आरोप-नशे में था कार का ड्राइवर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय कार में केवल चालक ही सवार था। लोगों ने आरोप लगाया कि चालक नशे की हालत में लग रहा था, क्योंकि दुर्घटना के बाद वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। खून से लथपथ होने के कारण चालक की पहचान नहीं हो सकी। घटना की सूचना बिजली विभाग और संबंधित थाने की पुलिस को दे दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *