बसंत पंचमी पर डीग में सैनी समाज और बघेल समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस आयोजन में कुल 38 जोड़ों ने विवाह बंधन में बंधकर नई जीवन की शुरुआत की, जिसमें बघेल समाज के 21 और सैनी समाज के 17 जोड़े शामिल थे। कार्यक्रम में डीग-कुम्हेर के विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने शिरकत की और सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर दोनों समाजों के प्रमुख पदाधिकारी, नगर परिषद सभापति निरंजन टकसालिया और डीग शहर मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने सामूहिक विवाह की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल समाज में प्रेम और समरसता का संदेश देते हैं, बल्कि विवाह में होने वाली अनावश्यक खर्च पर भी रोक लगाते हैं। उन्होंने अन्य समाजों से भी सामूहिक विवाह की इस परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।


