पाली में नामदेव समाज ने निकाली शोभायात्रा:सम्मान समारोह में समाज की प्रतिभाओं–भामाशाहों को किया सम्मानित

पाली में बसंत पंचमी पर नामदेव हिन्दू छीपा समाज की ओर शहर के शोभायात्रा निकाली गई। जो श्री श्याम मन्दिर में महाआरती, ध्वजा चढ़ाने के बाद रवाना हुई। शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए शोभायात्रा श्री श्याम मंदिर आकर सम्पन्न हुई। रास्ते में कई जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल झांकिया शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र रही। पूरे रास्ते शोभायात्रा के शामिल महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। वो सामाजबंधु भगवान श्याम के जैकारे लगाते हुए चल रहे थे। सम्मान समारोह आयोजित उसके बाद पिंजारा पोल गौशाला में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें खेल , शिक्षा, समाजसेवा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले को और भामाशाहों को सम्मानित किया गया। इस दौरान महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्री नामदेव छीपा समाज के अध्यक्ष चम्पालाल भाटी ने सभी का आभार जताया। श्री नामदेव युवा समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ भाटी ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत शनिवार को समाज की महिलाओं के द्वारा श्याम भजन प्रस्तुत किए गए। मेहंदी व रंगोली, बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।साथ ही सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *