दहेज के लिए पति-ननद ने नग्न कर पीटा:चीख-पुकार सुन लोगों ने छुड़ाया; पीड़िता पहुंची थाने, आरोपी अरेस्ट; 8 महीने पहले हुई शादी

पंजाब के अमृतसर में मोहकमपुरा थाना क्षेत्र के धरमपुरा इलाके में एक विवाहिता ने अपने पति और ननद पर दहेज की मांग पूरी न करने पर नग्न कर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला थाने पहुंचा तो पति को अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस ने बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी आठ महीने पहले राजन, पुत्र धर्मपाल, निवासी धरमपुरा से हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति दहेज की मांग करने लगा और मारपीट करने लगा। पीड़िता के अनुसार, उसने यह बात अपने पिता को बताई, जिन्होंने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन उसका पति बार-बार हिंसा करता रहा। नग्न कर पीटने का आरोप रविवार शाम को, जब राजन घर लौटा, तो उसने और उसकी बहन (ननद) के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे नग्न कर दिया। सपना की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। जिसके बाद वे सीधा थाने आ गई। पुलिस ने की कार्रवाई मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति राजन को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित औलख ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है। पीड़िता ने अपने पति और ननद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जल्द ही इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *