जालंधर में युवक पर हमला, बचाव में चलाई कई गोलियां,CCTV:बाइक सवार 3 आरोपियों ने रेकी कर बनाया निशाना, धारदार हथियारों सहित आए थे

पंजाब के जालंधर में शहीद बाबा दीप सिंह नगर के पास बाइक सवार तीन हमलावरों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। अपने बचाव के लिए पीड़ित युवक ने अपने लाइसेंसी वेपन से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दिया। मगर किसी भी आरोपी को गोली लगी नहीं है। वारदात के बाद जब रविवार देर रात घटना का सीसीटीवी सामने आया तो मामले की जांच कमिश्नरेट पुलिस के थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस द्वारा की गई। तेज धार हथियारों से गाड़ी के शीशे तोड़े मिली जानकारी के अनुसार ये सारा घटनाक्रम बीते दिन शुक्रवार का है। मगर रविवार को जब उक्त घटनाक्रम का सीसीटीवी सामने आया तो पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि पहले बाइक पर सवार तीन आरोपी तेज धार हथियार लिए रेकी कर रहे होते हैं। इतने में जब एक एक्सयूवी पर सवार होकर युवक आता है तो आरोपी उसका पीछा करने लग जाते हैं। जब वह थोड़ा आग जाकर गाड़ी रोकता है तो बाइक सवार युवक अपना बाइक उसकी गाड़ी के आगे लगा देते हैं। जिसके बाद तीनों आरोपी उतर कर गाड़ी पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर देते हैं। देखें सारी घटना का सीसीटीवी क्रम सार….. बचाव के लिए एक्सयूवी सवार ने की फायरिंग बता दें कि जब आरोपियों का हमला उग्र हो गया तो पीड़ित ने अपना हथियार निकाल लिया। पहले उसने कार के अंदर से हवाई फायरिंग की। फायरिंग हुई तो बाइक सवार आरोपी वहां से भागने लगे। जिसके बाद आरोपियों के फरार होने तक पीड़ित ने फायरिंग की। थाना 8 के एसएचओ गुरमुख सिंह ने कहा- फायरिंग की सूचना मिली थी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित को बयान दर्ज कराने के लिए कई बार बुलाया गया है। लेकिन उसने अभी तक बयान दर्ज नहीं कराया है। बयान दर्ज होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *