देशभक्ति गीतों पर जमकर थिरके पुलिसकर्मी; वीडियो:JCI पायनियर ने पुलिसकर्मियों को दिखाई बॉर्डर 2; SP के नेतृत्व में 200 पुलिसकर्मियों ने देखी फिल्म

गणतंत्र दिवस पर JCI गुना पायनियर द्वारा अलग पहल की गई। क्लब की तरफ से पुलिसकर्मियों को फिल्म दिखाई गई। SP अंकित सोनी की मौजूदगी में पुलिस परिवारों ने ‘बॉर्डर 2’ फिल्म देखी। इस दौरान पुलिसकर्मी देशभक्ति गीतों पर जमकर झूमे। जेसीआई गुना पायनियर के उपाध्यक्ष अनुज जैन द्वारा जानकारी दी गई की 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर JCI गुना पायनियर द्वारा ‘मिट्टी के बेटे’ कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति के इस उत्सव को यादगार बनाते हुए संस्था ने गुना पुलिस के जवानों और उनके परिवारों के लिए फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। देशभक्ती गीतों पर थिरके पुलिसकर्मी
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसपी अंकित सोनी ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में SP ने मौजूद सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी पुलिस अधिकारियों द्वारा देशभक्ति के गीतों पर जोश के साथ नृत्य किया। इस दौरान पुलिसकर्मी जमकर थिरके। भारत माता की जय के नारों के साथ जिले के अमर बलिदानी राजकुमार जाटव (SI), नीरज भार्गव (आरक्षक) और संतराम (आरक्षक) को नमन किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ गौरव जैन, सचिव रवींद्र रघुवंशी और कोषाध्यक्ष निकित जैन ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर वर्दीधारियों का सम्मान करना हमारे लिए गर्व की बात है। एसपी अंकित सोनी ने संस्था के इस प्रयास को पुलिस बल का उत्साह बढ़ाने वाला बताया। तस्वीरों में देखिए कार्यक्रम की झलक… ।।।।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *