कोटा में नहर में कूदा युवक:500 मीटर बहता हुआ तालाब की दीवार तक पहुंचा, निगम गोताखोरों ने बचाया, परिवार से परेशान बताया

कोटा शहर के गुमानपुरा थाना इलाके में नहर में कूदे युवक को निगम गोताखोर की टीम ने सकुशल बचाया। फिर पुलिस के हवाले किया युवक कपिल रोहिडा (24) सिंधी कॉलोनी गुमानपुरा का निवासी है। घटना रात 10 बजे के आसपास की है।
निगम गोताखोर चंगेज खान ने बताया सब्जी मंडी फायर स्टेशन पर सूचना मिली थी। एक युवक ज्वाला तोप के पास दायी मुख्य नहर में बह रहा है। जिस पर जावेद हुसैन व गोरीशंकर के साथ मौके पर पहुंचा। वहां भीड़ लगी हुई थी। मौके पर गुमानपुरा थाना पुलिस भी पहुंच गई थी। युवक बहता हुआ 500 मीटर दूर किशोर सागर तालाब तक चला गया। तालाब की दीवार पर जाकर बैठ गया। जिसे बोट की सहायता से बाहर निकाला। युवक ने बताया की वो घर वालों से बहुत परेशान है, ओर जीना नहीं चाहता।
चंगेज ने बताया की युवक ने फिटिंग वाली टाइट जैकेट पहनी हुईं थी। इस कारण वो पानी डूबा नहीं लोगों ने बताया की नहर में बहते वक़्त उसके दोनों हाथ बाहर थे। फिर उसने तालाब की दीवार पकड़ ली थी। युवक काफ़ी देर तक दीवार पकड़ पर लटका रहा। युवक को रेस्क्यू करने में 15 मिनट का वक्त लगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *