पाली में सर्दी का सितम जारी:सुबह छाई धुंध और ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

पाली में सर्दी का असर मंगलवार को भी लगातार बना रहा। सुबह के समय शहर में हल्की धुंध छाई रही। तेज सर्दी के चलते लोगों को सुबह-सुबह घरों से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय करीब 5 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने सर्दी का एहसास और तेज कर दिया। शहर के प्रमुख चौराहों और गलियों में स्थित चाय की कई थड़ियों पर लोगों की भीड़ नजर आई। लोग अलाव तापते हुए और गर्म चाय की चुस्कियां लेकर सर्दी से राहत पाने का प्रयास करते दिखे। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक सर्दी का असर और तेज रहने की संभावना जताई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *