हड़ताल पर बैंक मुलाजिम:पंजाब और चंडीगढ़ में प्रभावित रहेगी बैंक सेवा, सेक्टर 17 में धरना देंगे बैंक मुलाजिम

पंजाब और चंडीगढ़ में आज से बैंक कर्मचारियों की हड़ताल शुरू हो गई है, जिससे आम लोगों की बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर की जा रही है, जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी शामिल हैं।
हड़ताल के चलते शाखाओं में कामकाज, नकद लेन-देन, चेक क्लीयरेंस और अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। खासकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) सहित अन्य सरकारी बैंकों में असर ज्यादा देखने को मिल सकता है, जबकि निजी बैंकों की सेवाएं आंशिक रूप से जारी रहने की संभावना है। चंडीगढ़ सेक्टर 17 में धरना प्रदर्शन
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर आज मंगलवार को देशभर में ऑल इंडिया बैंक स्ट्राइक आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में चंडीगढ़ में बैंक कर्मचारियों द्वारा सेक्टर-17 स्थित बैंक स्क्वायर में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना एसबीआई मेन ब्रांच के सामने और पीएनबी जोनल ऑफिस के समीप आयोजित किया जा रहा है। पांच दिन का कार्य सप्ताह प्रमुख मांग डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू हालांकि हड़ताल के बावजूद मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम और यूपीआई सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहने की उम्मीद है। बैंक अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि जरूरी बैंकिंग कार्यों के लिए डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग करें। ग्राहकों को हो सकती है परेशानी
हड़ताल के कारण खासतौर पर नकदी निकासी, ड्राफ्ट, चेक जमा और शाखा से जुड़े जरूरी कार्यों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में ग्राहकों को बैंक जाने से पहले अपने संबंधित बैंक की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *