अजमेर–नसीराबाद मार्ग पर जाटिया गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने स्कूली बस को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर नसीराबाद सदर थाना पुलिस पहुंची और डम्पर जब्त कर जांच में जुटी है। नसीराबाद सदर थाना पुलिस के अनुसार हुकुमचंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीर की बस स्कूली बच्चों और स्टाफ के कुछ सदस्यों को लेकर नसीराबाद की तरफ आ रही थी। इसी दौरान ग्राम जाटिया के पास पीछे से आ रहे एक डंपर ने बस के टक्कर मार दी। दुर्घटना में बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के वक्त बस में स्कूली बच्चे और स्कूल स्टाफ सवार थे। अचानक हुए हादसे से बस के अंदर अफरा-तफरी मच गई। मासूम बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और और बच्चों की बस से बाहर निकाला। हादसे में बस में सवार कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर डंपर को जब्त कर कार्यवाही शुरू कर दी। (इनपुट-सुधीर मित्तल व रियाज अहमद) ……….. पढें ये खबर भी…. पाकिस्तान को बड़ा भाई बताने वाले प्रिंसिपल ने बदले सुर:कहा-व्यंग्यात्मक रूप में कह दी थी, भारत सनातन राष्ट्र; अब नेहरू का अभूतपूर्व योगदान बताया पाकिस्तान को बड़ा भाई बताने वाले अजमेर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के प्रिंसिपल मनोज बेहरवाल ने अपने सुर बदल लिए है। पाकिस्तान को बड़ा भाई कहने की बात व्यंग्यात्मक रूप में कहने व भारत को सनातन राष्ट्र बताया है। साथ ही नेहरू के योगदान को अभूतपूर्व बताया। पूरी खबर पढें


