कंगना रनौत की मानहानि केस में पेशी:बठिंडा कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हाेंगीं पेंश

सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट आज मानहानि मामले में बठिंडा की विशेष अदालत में पेश होगी। उनकी यह पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने कंगना रनोट को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होने की अनुमति दी थी। यह सुविधा उन्हें पिछली बार भी दी गई थी। इसी बीच आज पासपोर्ट जब्ती से जुड़े एक अन्य मामले में भी कोर्ट का फैसला आने की संभावना है। यह मामला दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान शुरू हुआ था। बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जडिया की महिंदर कौर ने एक याचिका दायर की थी। कंगना ने बुजुर्ग महिला का उड़ाया था मजाक- कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि किसान आंदोलन में महिलाएं 100 रुपए में शामिल होती हैं। कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर एक पोस्ट पर कमेंट भी किया था। इसमें एक बुजुर्ग महिला की फोटो थी। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हाहाहा, ये वही दादी है, जिसे टाइम मैगजीन में भारत की पावरफुल महिला होने पर फीचर किया गया था, वो 100 रुपए में उपलब्ध है। पाकिस्तानी पत्रकारों ने भारत के लिए शर्मनाक तरीके से इंटरनेशनल पीआर को हाईजैक कर लिया है। हमें इंटरनेशनल लेवल पर बोलने के लिए अपने ही लोगों की जरूरत है।​​​​ बुजुर्ग महिला पर कंगना ने ये पोस्ट किया था और उनका मजाक उड़ाया था। बुजुर्ग महिला ने साल 2021 में किया था केस- बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ में रहने वाली महिंदर कौर (81) ने कंगना के ट्वीट के बाद 4 जनवरी 2021 को मानहानि का केस दायर किया था। करीब 13 महीने सुनवाई चली, जिसके बाद बठिंडा की अदालत ने कंगना को समन जारी करते हुए पेश होने का आदेश दिया था। इसके बाद कंगना ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में राहत की याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं। जहां से भी कंगना को राहत नहीं मिली है। बुजुर्ग महिला का कंगना पर पलटवार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *