धौलपुर जिले की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरों ने 6 खाली फ्लैटों के ताले तोड़ दिए। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। सभी फ्लैट एक ही ब्लॉक में स्थित थे और खाली पड़े थे, जिस कारण चोरों को कोई सामान नहीं मिला।
घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए, जिनमें चोर ताले तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में 3 चोर नजर आ रहे हैं। यह वारदात 25 और 26 जनवरी की मध्य रात्रि को हुई। लगभग एक घंटे तक फ्लैटों के ताले तोड़ने के बाद तीनों चोर खाली हाथ लौट गए।
हाल ही में धौलपुर पुलिस ने कई चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की बड़ी वारदातों का खुलासा किया था, जिससे जिले में चोरियां थम गई थीं। अब एक बार फिर 3 चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।


