लावालौंग में 8 एकड़ में लगी अफीम की फसल नष्ट की गई

भास्कर न्यूज | लावालौंग थाना क्षेत्र के रिमी पंचायत स्थित सेहदा गांव के वन भूमि पर लगे अफीम की खेती को लावालौंग पुलिस ने विनष्टीकरण अभियान चलाकर नष्ट कर दिया है। ज्ञात हो की पुलिस के द्वारा लगातार अवैध पोस्ता की खेती नष्ट किया जा रहा है। पूछे जाने पर थाना प्रभारी रुपेश कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र स्थित सेहदा गांव के वन भूमि पर 8 एकड़ में लगे पोस्ता की खेती को तीन ट्रैक्टर चला कर नस्ट किया गया है। पोस्ता की खेती करने वालों का सत्यापन कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों में दहशत है। पुलिस का कहना है कि किसी भी हालत में अफीम की खेती और नशे का व्यापार नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की है कि कहीं भी खेती हो तो उसकी सूचना पुलिस को दें। इसे रोकने में सहयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *