अधिकार पाने के लिए संघर्ष जरूरी, एकजुट हों मनरेगा मजदूर : जेम्स

भास्कर न्यूज | लातेहार मनिका प्रखंड मुख्‍यालय में 19वां मनरेगा दिवस के मौके पर ग्राम स्वराज्य मजदूर संघ और नरेगा सहायता केंद्र ने रैली निकाली। इसके बाद प्रखंड परिसर में जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नरेगा वांच के राज्य संयोजक जेम्स हेरेंज शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मनरेगा अधिनियम के लागू हुए 19 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। इन दो दशकों में इस महत्वाकांक्षी योजना से गांव में अनेक परिसंपत्ति सृजित हुए हैं। मजदूरों ने काम के अधिकार का लाभ उठाया है, लेकिन हाल के कुछ वर्षों से मनरेगा के प्रावधानों का उल्लंघन करने का मामला लगातार प्रकाश में आया हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *