पीड़ित ने कहा-किसी ने जानबूझ कर लगाई आग

भास्कर न्यूज | लातेहार सदर थाना क्षेत्र के सांसग पंचायत के तूरी टोला गांव में शनिवार की रात हरिमन तूरी के खपरैल घर में अचानक आग लग गई। तूरी ने आशंका जताई कि किसी ने उनके घर में जानबूझ कर आग लगाई है। अगलगी में हरिमन तूरी के खपरैल मकान का एक हिस्‍सा पूरी तरह जल गया। उन्‍होंने बताया कि अगलगी में तकरीबन एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। तूरी ने बताया कि घर के लोग खाना खा कर सोए थे। इसी दौरान रात के तकरीबन 11:30 बजे घर से धुंआ निकलने लगा और देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। इसके बाद वे शोर मचाया। शोर सुन कर आसपास के लोग जमा हुए। आग में उसके पिता फंस गये थे, लोगों की मदद से उन्‍हें घर से निकाला गया। उन्‍हें हल्की चोट भी लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पिता को जान मारने की नीयत से आग लगाई गई है। कहा कि अगर समय रहते उन्‍हें नहीं निकाला जाता, तो कुछ भी अनहोनी हो जाती। जला घर दिखाते भुक्तभोगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *