बलवाड़ी के बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री वितरित

भास्कर न्यूज|लोहरदगा गुरुकुल शांति आश्रम के सहयोग से पेशरार के इचुवाटांड़ में बलवाड़ी के बच्चों को पठन-पाठन सामग्री व बुजुर्गों को कम्बल वितरण किया गया। इस मौके पर बृहद यज्ञ का आयोजन किया गया। आचार्य आशीष कुमार आर्य की ब्रह्मत्व में पूरे ग्राम वासियों ने मिलकर के यज्ञ में आहुति प्रदान किया और पूरे गांव के मंगल कामना की प्रार्थना किया। गुरुकुल शांति आश्रम के आचार्य शरद चंद्र आर्य के नेतृत्व में बुजुर्गों को कंबल और अंग वस्त्र प्रदान करके 40 बुजुर्गों का सम्मान किया गया। वहीं बलवाड़ी के बच्चों को कॉपी पेन पेंसिल देकर के पठन-पाठन के लिए प्रेरित किया गया। आचार्य ने कहा की संसार का उपकार करना आर्य समाज का मुख्य उद्देश्य है। आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती के विचारों को गुरुकुल शांति आश्रम आगे बढ़ा रहा है। इस मौके पर गुप्तेश्वर गुप्ता, सुखनाथ नगेशिया सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *