बलरामपुर जिले के 49 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में अब तक 5,92,074.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। अब तक 963 मीट्रिक टन धान के लिए का डीओ जारी किया जा चुका है। वहीं 171 मीट्रिक टन धान उठाव हो चुका है। आपको बता दें शासन के निर्देश पर किसानों से समर्थन मूल्य पर 3100 रुपए प्रति क्विंटल और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जा रही है। जिले में धान खरीदी विपणन वर्ष 2024-25 के लिए टोल फ्री नंबर 18002333663 जारी किया गया है। जिसमें धान खरीदी से संबंधित जानकारी, सूचना या समस्या के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। यदि किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या हो, तो वो टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर इसकी सूचना भी दे सकते हैं।


