सुकमा| मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत जिला पंचायत सभागार में स्कूली छात्रों के द्वारा ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की। कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद विद्यालय सुकमा के छात्रों ने मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न प्रकार के ड्राइंग डिजाइन तैयार किया। कार्यक्रम लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका थीम पर केंद्रित थी। चित्रों के माध्यम से लोगों को मतदान करने उन्होंने ड्राइंग के माध्यम से मतदाताओं को उनके मताधिकार का सही प्रयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में शामिल छात्रों को सीईओ नम्रता जैन के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।


