महाकाल में तीन माह में 350क्विंटल रागी के लड्‌डू बिके:पीएम ने की सराहना, बोले-मंदिर में मिलेटस का उपयोग करने के लिए व्यवस्थापकों का अभिनंदन

श्री महाकालेश्वर मंदिर में रागी (श्रीअन्न) के लड्‌डू प्रसाद में वितरित किए जाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहना की है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने इसका जिक्र किया और श्रीअन्न को प्रसाद में शामिल करने पर मंदिर के व्यवस्थापकों का अभिनंदन किया। महाकालेश्वर मंदिर में तीन माह पहले यह व्यवस्था शुरू की गई है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में 25 जनवरी को पीएम मोदी ने कहा कि “बाजरे से लड्डू तैयार किया जाता है। इसकी बाजार में बड़ी मांग है। इतना ही नहीं, मुझे तो ये जानकर खुशी होती है कि आजकल कई मंदिर ऐसे हैं, जो अपने प्रसाद में मिलेट्स का उपयोग करते हैं। मैं इस पहल के लिए उन मंदिर के सभी व्यवस्थापकों का हृदय से अभिनंदन करता हूं। तीन माह में डेढ़ करोड़ के लड्डू बीके- मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि सीएम मोहन यादव की मंशा पर 18 अक्टूबर (दिवाली के दिन) से श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में रागी (श्री अन्न) के लड्डू प्रसाद की शुरुआत की। रागी के लड्डू भक्तों को इतने पसंद आए कि सिर्फ तीन माह में डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक के 350 क्विंटल रागी के लड्डू अब तक बिक चुके हैं। गुड़, शुद्ध देसी घी और सूखे मेवों से तैयार इन लड्‌डुओं को मंदिर समिति 400 रुपए प्रति किलो में बेचती है। लड्डू के ये फायदे रागी में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस होता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है। इससे आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया को रोकने में मदद मिलती है। रागी के लड्डू ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं। इनमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। रागी से थकान दूर होती है और शरीर सक्रिय रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *