टोंक में सुबह हुई बूंदाबादी, फिर छाए बादल:ठंड का असर कुछ कम, तापमान में बढ़ोतरी के संकेत

टोंक में सोमवार रात को कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मंगलवार तड़के करीब 6 बजे भी बूंदाबांदी हुई। बादलों की आवाजाही बनी हुई है। जिससे मौसम में नमी बनी हुई है और ठंड का असर कुछ कम हुआ है। सुबह दस बजे फिर बूंदाबांदी हुई। सुबह सर्दी रही, लेकिन ज्यादा तीखी नहीं सुबह से ही बादल छाए रहने के कारण लोगों को पिछले दिनों की तुलना में ज्यादा कड़ाके की सर्दी का एहसास नहीं हुआ। हालांकि मध्यम गति से चल रही हवाओं ने हल्की ठंड जरूर बढ़ा दी। पूरे दिन बादलों के बीच सूरज की झलक मिलती रही, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। तापमान में बढ़ोतरी के आसार मौसम विभाग के अनुसार बादलों की मौजूदगी के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़ा है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 11 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान के 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। मावठ के बाद बदला मौसम गौरतलब है कि इस साल मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आमतौर पर दिसंबर से जनवरी तक घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी रहती थी, साथ ही दो-तीन बार मावठ भी होती थी। लेकिन इस बार नए साल की शुरुआत में केवल करीब दस दिन ही तेज सर्दी पड़ी। शुक्रवार को हुई मावठ के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ी थी और सोमवार तक सर्दी का असर साफ नजर आया। उस दौरान न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम 19 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन सोमवार के बाद से फिर मौसम ने करवट ली और बादलों की आवाजाही शुरू हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *