खंडवा के खेड़ी गांव में फूटी नर्मदा पाइपलाइन:शहर में दो दिन के लिए पेयजल सप्लाई प्रभावित, कोई वैक्लपिक व्यवस्था नहीं

खंडवा शहर की प्यास बुझाने वाली नर्मदा पाइपलाइन फूट गई है। घटना सुबह 4 बजे के करीब हरसूद रोड स्थित खेड़ी गांव की है। लीकेज पाइपलाइन से घंटों तक पानी बहता रहा। पाइपलाइन प्रेशर की वजह से फूटी है। इसका असर शहर की पेयजल व्यवस्था पर पड़ेगा। दो दिन तक पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। गौरतलब है कि, नर्मदा पाइपलाइन फूटने की यह पहली घटना नहीं है। नकली पाइप होने की वजह से पाइपलाइन अक्सर फूटती रहती है। सिंचाई के पानी के लिए किसान पाइपलाइन फोड़ देते हैं तो कभी प्रेशर और लाइट ट्रिपिंग के कारण ऑटोमेटिक पाइपलाइन फूट जाती है। पाइपलाइन बिछने से अब तक एक हजार से ज्यादा बार ऐसी घटनाएं हो चुकी है। शहर में जलसंकट के बीच कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं रहती है। इधर, नगर निगम के इंजीनियर राजेश गुप्ता ने बताया कि पाइपलाइन फूटने की जानकारी सुबह 6 बजे लगी थी। सप्लाई बंद करवा दी है। एक टीम को मौके लिए रवाना कर दिया। पाइपलाइन सुधरने में 7 घंटे लगते है। शुरुआत में एक पंप चालू होता है, इस कारण सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त होने में पूरा दिन लग जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *