कोटा में चाकू मारकर युवक की हत्या:रुपयों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद, इलाज के दौरान मौत

हिंडौली थाना क्षेत्र के मांगली गांव निवासी युवक मुकेश सैनी की चाकू से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद कोटा के सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। रुपयों के लेनदेन के विवाद के बाद मुकेश पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर हालत में उसे एमबीएस अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात सोमवार रात को हुई थी। युवक की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों और सैनी समाज से जुड़े लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बड़ानयागांव कस्बे को बंद करवा दिया। सैकड़ों की संख्या में युवा एकत्र होकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। हिंडौली थाना पुलिस के अनुसार वारदात सोमवार रात करीब नौ बजे हुई। मुकेश पर आधा दर्जन युवकों ने हमला किया। रुपयों के लेनदेन को लेकर इनके बीच विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई। जिसके बाद आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंची और सबूत जुटाए। पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। मामले में आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *