अमृतसर में सीमा पार नशा-हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़:1 लाख 98 हजार ड्रग मनी के 4 गिरफ्तार, 1.5 किलो हेरोइन और पिस्तौल बरामद

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से चल रहे नशा और हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1.5 किलोग्राम हेरोइन, दो अत्याधुनिक पिस्तौल जिसमें एक 9 एमएम और एक .30 बोर, 34 जिंदा 9 एमएम कारतूस और 1 लाख 98 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे अपने हैंडलर्स के संपर्क में थे और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान स्थित तस्करों से लगातार बातचीत कर रहे थे। इन तस्करों के निर्देशों पर आरोपी सीमा पार से भेजी गई हेरोइन और अवैध हथियारों की खेपे प्राप्त करते थे और बाद में इन्हें पंजाब के विभिन्न इलाकों में सप्लाई किया जाता था। सिविल लाइंस थाने में एफआईआर, नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस मामले में पुलिस स्टेशन सिविल लाइंस, अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगालने में जुटी है, ताकि पूरे तस्करी गिरोह को जड़ से खत्म किया जा सके। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई किन-किन लोगों तक पहुंचाई गई थी। डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में शांति, कानून-व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पंजाब पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने साफ किया कि नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *