कर्नाटक में क्लास 2 की लड़की से छेड़छाड़:बॉथरूम में ले गए, जबरदस्ती कपड़े उतरवाए; प्राइवेट पार्ट पर चोट पहुंचाई

कर्नाटक के मांड्या में 8 साल की लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दोनों आरोपी साथ में पढ़ते हैं। वे पहले लड़की को स्कूल के बॉथरूम में ले गए। धमकाकर लड़की के कपड़े उतरवाए। फिर उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट पहुंचाई। घटना 31 जनवरी की है लेकिन मामला रविवार को सामने आया। जब लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एक आरोपी क्लासमेट, दूसरा सीनियर एक सीनियर पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पीड़ित नाबालिग क्लास 2 में पढ़ती है। एक आरोपी उसका क्लासमेट है वहीं दूसरा अन्य क्लास का है। लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी छात्रों ने उसे घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी, लेकिन बाद में उसने अपनी मां को इस बारे में बताया। पुलिस बोली- पीड़ित के बयान में अंतर मांड्या SP मल्लिकार्जुन बालादंडी ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर दोनों लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस स्कूल कैंपस में लगे CCTV फुटेज की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस ने बताया कि लड़की की मेडिकल रिपोर्ट में उसके प्राइवेट पार्ट पर ऐसी कोई चोट नहीं पाई गई है। लड़कों के बयान दर्ज किए जाएंगे और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। SP ने कहा, हम फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं और लड़की द्वारा दिए गए बयान की जांच कर रहे हैं। उसके बयान में कुछ विरोधाभास हैं। भाजपा की मांग- अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो इस बीच, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घटना की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो गई है और नाबालिगों से बलात्कार, महिलाओं पर हमला तथा दिनदहाड़े डकैती की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ये खबर भी पढ़ें… तमिलनाडु के स्कूल में दलित बच्चों से टॉयलेट साफ करवाया; प्रिंसिपल बर्खास्त तमिलनाडु में 12 जनवरी को पलाकोडु के एक स्कूल का वीडियो सामने आया था। जिसमें छात्राओं को वॉशरूम साफ करते देखा गया। वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म में छात्राएं झाड़ू लगाती नजर आ रही थी। दावा किया गया कि सफाई करने वाले सभी स्टूडेंट दलित समुदाय के थे। मामला बढ़ने पर डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर ने स्कूल के प्रिंसिपल को बर्खास्त कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *