बजट 2025 मोमेंट्स:वित्त मंत्री ने 77 मिनट स्पीच दी, 5 बार पानी पिया; अखिलेश को फटकार और विपक्ष का वॉकआउट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को 8वीं बार देश का बजट पेश किया। वे गोल्डन बॉर्डर वाली क्रीम कलर की मधबुनी पेंटिंग की साड़ी पहनकर संसद पहुंचीं। इससे पहले वे राष्ट्रपति भवन गईं, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें दही चीनी खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सीतारमण टैबलेट लेकर संसद भवन पहुंचीं। बजट भाषण शुरू होते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कुम्भ की अव्यवस्थाओं पर हंगामा शुरू किया। स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें रोका तो सपा सांसदों समेत विपक्ष के कई सदस्य वॉकआउट कर गए। 11.01 मिनट पर सीतारमण ने बजट भाषण शुरू किया। 1 घंटा 17 मिनट के बजट भाषण के दौरान उन्होंने 5 बार 11.24 बजे, 11.27 बजे, 11.44 बजे, 11.56 बजे और 12.16 बजे पानी पिया। बजट के टॉप मोमेंट्स… बजट तैयार करने वाली टीम बिहार की मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी दही चीनी खिलाने की परंपरा निभाई अखिलेश ने हंगामा किया तो ओम बिरला ने फटकार लगाई विपक्ष का बजट से वॉकआउट हर बड़ी घोषणा पर PM ने टेबल थपथपाई गिरिराज सिंह ने इशारे में विपक्ष से कहा- टेबल थपथपाओ 77 मिनट के भाषण में पांच बार पानी पिया एक बार आंखें भी रूमाल से साफ की ————– ये खबर भी पढ़ें
बजट 2025 में इनकम टैक्स से बड़ी राहत:12 लाख तक इनकम पर 60 हजार फायदा; नई टैक्स रिजीम वाले फायदे में, पुरानी जस की तस बजट में इनकम टैक्स को लेकर बड़ी राहत दी गई है। न्यू टैक्स रिजीम के तहत अब 12 लाख रुपए तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए 75 हजार के स्टैंडर्ड डिडक्शन के साथ यह छूट 12.75 लाख रुपए हो जाएगी। न्यू टैक्स रिजीम के स्लैब में भी बदलाव किया गया है। पुरानी टैक्स रिजीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *