फतेहाबाद एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशा तस्कर को पकड़ा:पास से हेरोइन बरामद; आरोपी राजस्थान का रहने वाला; केस दर्ज

एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद की टीम ने एक आरोपी को हेरोइन तस्करी के आरोप में पकड़ा है। आरोपी मूलरूप से राजस्थान के हनुमानगढ़ टाउन का रहने वाला है। उसको आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी से पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। एएनसी सेल प्रभारी यादवेंद्र ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान पाली ढाबा के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज आरोपी की पहचान राजस्थान के हनुमानगढ़ टाउन की मुखर्जी कॉलोनी निवासी हसन खान के रूप में हुई। उसकी तलाशी लेने पर उसकी जेब से 5.45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। यादवेंद्र ने बताया कि पुलिस ने बरामद हेरोइन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी, 61, 85 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *