फिरौती के आरोपी को उज्जैन पुलिस ने पकड़ा:बांसवाड़ा के व्यापारियों से फिरौती के मांगे थे 1.72 करोड़, जिले के कोतवाली और कलिंजरा थाने में दर्ज हैं केस

के व्यापारियों को धमकाकर 1.70 करोड़ की फिरौती मांगने का शातिर 60 हजार ईनामी बदमाश नागदा निवासी सलमान पुत्र शेरू लाला को उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 2 साल से फरार इस बदमाश की मध्यप्रदेश और राजस्थान पुलिस को तलाश सलमान लाला थी। इसे पकड़वाने के लिए एमपी पुलिस ने 60 हजार रुपए का इ नाम भी घोषित कर रखा था। आरोपी को उज्जैन पुलिस, क्राइम ब्रांच और मंडी थाने को टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नागदा क्षेत्र में घेराबंदी करके पकड़ा। सलमान पर आरोप है कि 1 दिसंबर 2022 को उसने नागदा के सरकारी उर्दू स्कूल के परिसर में बार बालाओं को नचाया था। जहां अन्य क्षेत्र के बदमाश भी पहुंचे थे। मामले में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया था। इस पर मंडी पुलिस ने 13 जनवरी, 2023 को सलमान के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। यह प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही सलमान फरार हो गया था। फरारी के दौरान उसने बांसवाड़ा के कोतवाली और कलिंजरा थाना क्षेत्र में 20 से 22 फरवरी, 2023 के बीच तीन व्यापारियों से अलग-अलग 1 करोड़, 50 लाख और 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं बांसवाड़ा में एक व्यापारी की होटल के सामने फायर भी किए थे। सलमान के खिलाफ जिले के दो थानों में भी मुकदमे दर्ज किए गए थे। ऐसे में अब बांसवाड़ा पुलिस सलमान को पूछताछ के लिए बांसवाड़ा ला सकती है। व्यापारी पर हमला करवाया था सलमान ने 19 जून 2019 को एक व्यापारी को धमकी दी थी। जब धमकी के बाद व्यापारी पुलिस को शिकायत कर लौट रहा था, तब उस पर सलमान ने अपने गुर्गों से हमला करवाया था। इसमें व्यापारी को 16 चाकू लगे थे। इसके बाद से ही सलमान सुर्खियों में आया था। मंडी पुलिस ने 10 मई 2020 को सलमान को हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *