तिजारा कस्बे में रविवार सुबह महेश गुप्ता के मकान की रसोई में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से पिता-पुत्र झुलस गए। जिनको पहले तिजारा के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से अलवर रैफर कर दिया। दोनों का धुआं से कुछ देर दम भी घुट गया था। परिजनों ने बताया- तिजारा निवासी महेश चंद गुप्ता और उनका बेटा दीपांशु गुप्ता रविवार को अपने घर में मौजूद थे। सुबह के समय ही अचानक रसोई में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बेटे दीपांश के चिल्लाने पर पिता महेश भी रेसाई में आए। वहां दोनों आग में झुलस गए। धुआं से काफी देर दम भी घुट गया। मौके पर ही दोनों बेहोश हो गए। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से झुलस गए। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर पडौसी आए। जिन्होंने दोनों को बेहोशी ही हालत में बाहर निकाला। इसके बाद तिजारा के अस्पताल भिजवाया। जहां से उनको अलवर जिला अस्पतातल में रैफर कर दिया। अग्रवाल महासभा तिजारा के सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि दोनों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।


