कोटा में नर्सिंगकर्मी ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:पिता के फोन पर पड़ोसी ने जाकर देखा तो फंदे से लटका मिला, एक दिन पहले आया था गांव से

कोटा शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक ने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पता लगने पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। युवक को फंदे से उतारकर एमबीएस हॉस्पिटल लाए, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक अभिषेक मीणा (31) मूलरूप से बारां जिले कोटड़ी का रहने वाला था। पिछले 4 महीने से बोरखेड़ा के बालाजी आवास कॉलोनी में किराए से रह रहा था। जानकारी के अनुसार अभिषेक कुछ दिन पहले अपनी पत्नी व बेटी के साथ गांव गया था। गांव से सोमवार को अकेला ही लौटा था। आज सुबह पिता ने अभिषेक को फोन किया। फोन नहीं उठाने पर पिता ने अभिषेक के पड़ोसी को फोन किया। पड़ोसी ने जाकर देखा तो अभिषेक के कमरे का गेट खुला था। वर फंदे से लटका मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चचेरे भाई धर्मेंद्र ने बताया अभिषेक नर्सिंगकर्मी था। सुबह परिजनों के फोन के बाद मौके पर गया। अभिषेक कमरे में फंदे से लटका हुआ था। जिसकी पुलिस तुरंत सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में उसे फंदे से नीचे उतारा और हॉस्पिटल लाए। बोरखेड़ा थाना हेड कॉन्स्टेबल अब्दुल हफीज ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। नर्सिंग कर्मी ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। अभिषेक के चचेरे भाई धर्मेंद्र ने रिपोर्ट दी है। जिसमें फंदा लगाने से मौत होना बताया है। कोई शक या संदेह नहीं जताया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *