जयपुर में धोखेबाज बॉयफ्रेंड ने किया युवती से रेप:विरोध करने पर किया शादी का वादा, झूठ बोलकर 5 साल तक देता रहा धोखा

जयपुर में धोखेबाज बॉयफ्रेंड के एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी बॉयफ्रेंड ने शादी करने का वादा किया। झूठ बोलकर पिछले 5 साल तक धोखा देकर देहशोषण करता रहा। सांगानेर थाने में पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (सांगानेर) श्रीनिवास जांगिड़ कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- सांगानेर की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साल-2019 में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर मिलना-जुलना शुरू कर दिया। आरोप है कि जून-2019 में मिलने के बहाने बुलाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। शादी करने का झांसा देकर देहशोषण करने लगा। पिछले पांच सालों से शादी करने की झूठ बोलकर आरोपी बॉयफ्रेंड देहशोषण करता रहा। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *