गुरदासपुर में कारों की टक्कर के बाद ड्राइवरों में मारपीट:सड़क पर लगा जाम, छुड़वाने में जुटे राहगीर, वीडियो वायरल

गुरदासपुर जिले के भाई लालो चौक के पास अंडरब्रिज के नीचे 26 जनवरी को शाम 4 बजे दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों के ड्राइवरों के बीच झगड़ा हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दे कि पिछली गाड़ी में सवार एक युवक को मामूली चोटें भी आई हैं। बता दे कि झगड़े के कारण मौके पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज सतनाम सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जाम को खुलवाने के लिए दोनों गाड़ी ड्राइवरों को मौके से गाड़ियां हटाने के लिए कहा गया और उन्हें समझाकर वापस भेज दिया गया था। ट्रैफिक पुलिस ने हटवाया जाम सतनाम सिंह ने यह भी बताया कि उन्हें आज ही पता चला है कि इस झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।थाना सिटी गुरदासपुर के प्रभारी दविंदर प्रकाश ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों गाड़ी चालकों ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने कहा कि यदि शिकायत मिलती है, तो उसके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *