रायगढ़ में युवक ने चाकू दिखाकर छात्रा का किया अपहरण:गलत नियत से किया छेड़छाड़, 2 सालों से कर रहा था परेशान, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने छात्रा को चाकू दिखाकर जबरन इको कार में बैठाकर ले गया। जिसके बाद उसके साथ गलत नियत से छेड़छाड़ किया। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला महिला थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक 18 वर्षीय छात्रा ने महिला थाना में लिखित आवेदन देते हुए बताई कि चांदमारी पुरी बगीचा में रहने वाला शाकिब खान 24 साल से पहले से जान-पहचान था। शाकिब पिछले 2 सालों से उसके साथ जबरन बातचीत करता था। कई बार रास्ते में पीछा कर परेशान करता था। इसकी जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी थी। जिसके बाद से उसके पिता उसे स्कूल छोड़ने जाने लगे थे। पीड़िता ने बताया कि 2023 में भी आरोपी द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गई थी, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थी। गणतंत्र दिवस के दिन उसकी तबीयत खराब होने के बाद भी वह स्कूल गई थी और गणतंत्र दिवस रैली के दौरान अस्वस्थ होने के कारण वह स्कूल में ही रुकी रही। बाद में सुबह करीब 9 बजे मैडम से अनुमति लेकर वह घर के लिए निकली। गलत नियत से छात्रा के साथ छेड़छाड़ किया
इसी दौरान शाकिब खान सफेद रंग की ईको कार से वहां पहुंचा। गाड़ी से उतरकर चाकू जैसे हथियार से डराया-धमकाया और जबरन गाड़ी में बैठाकर पहाड़ मंदिर रास्ते की ओर ले गया। जहां गलत नियत से उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे स्कूल के सामने गली में छोड़कर फरार हो गया और घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
जिसके बाद घटना की जानकारी छात्रा ने अपने परिजनों को दी। जिसके बाद उनकी सलाह में छात्रा ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर शाकिब को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने इको कार व चाकू जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *