दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला:50 हजार और कार की मांग, डेढ़ साल से मायके में रह रही महिला; पति-सास-ससुर पर केस

दतिया के भिटारी गांव की महिला ने अपने पति और सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने गोदन थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि, चार साल पहले उसकी शादी उदगुवा गांव निवासी अनुराग खरे से हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने अपनी क्षमता से अधिक दहेज दिया था। पीड़िता के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति और सास-ससुर ने 50 हजार कैश और एक कार की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी। जब यह मांग पूरी नहीं कर पाई, तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। पिछले डेढ़ साल से वह अपने मायके में रह रही है और इस दौरान ससुराल पक्ष के किसी भी सदस्य ने उससे संपर्क नहीं किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति अनुराग खरे, सास अंजना खरे और ससुर रविकांत खरे के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *