भरतपुर में दिन में डेढ़ बजे ही अंधेरा छा गया। जिसके बाद वाहन चालकों को दिन में ही वाहनों की लाइटें जलाकर चलानी पड़ी। घने बादल ठंडी हवाएं भी चली। जिसके बाद बारिश शुरू हो गई। सुबह भी जिले के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई थी। बारिश के बाद से ही मौसम में ठंडक बढ़ गई। फसल के लिए लाभदायक होगी बारिश मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की चेतावनी दी हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार आंधी बारिश का दौर रुकने के बाद दो दिन कोहरा छाया रहेगा। जिसके बाद 31 जनवरी से नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। यह बारिश गेहूं और सरसों के लिए फायदेमंद साबित होगी। हालांकि कई इलाकों में हवा चलने के कारण फसल भी गिर गई है। दोपहर में अचानक मौसम बदलने के बाद जिले के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। घना कोहरा पड़ने की चेतावनी अगर ओले गिरते हैं दोनों ही फसलों को नुकसान होगा। दोपहर में हुई बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ी। 2 दिन जिले में ठंडी हवाएं चल रही थी। इसलिए मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की चेतावनी दी थी।


