लुधियाना में नीरू कत्याल ने लिया निगम कमिश्नर का चार्ज:लुधियाना में लंबे समय तक काम करने का प्रशासनिक अनुभव, अफसरों से की बैठक

आईएएस अधिकारी डॉ नीरू कत्याल ने लुधियाना नगर निगम कमिश्नर का चार्ज आज ले लिया है। डॉ नीरू कत्याल के पास लुधियाना में काम करने का लंबा प्रशासनिक अनुभव है। वो लुधियाना में नगर निगम से लेकर जिला प्रशासन में कई पदों पर लंबे समय तक काम कर चुकी हैं। इससे पहले वो पुडा की सीए थी। डॉ नीरू कत्याल ने जोन डी में मेयर इंद्रजीत कौर व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में पदभार संभाला। पदभार संभालने के बाद उन्होंने नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर, जोनल कमिश्नरों व सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें अपनी प्राथमिकताएं गिना दी। शहर में डेवलपमेंट के कार्यों में लेट-लतीफी मंजूर नहीं डॉ नीरू कत्याल ने अफसरों के साथ इन्ट्रोडक्टरी मीटिंग की और उसमें ही साफ कर दिया कि डेवलपमेंट से संबंधित कार्यों में लेट-लतीफी और क्वालिटी से समझौता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी काम होंगे वो टाइम बाउंड होने चाहिए। हेल्थ ब्रांच को सफाई पर करना होगा फोकस डॉ नीरू कत्याल ने अफसरों काे कहा कि शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना निगम की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हेल्थ ब्रांच की जिम्मेदारी सबसे ज्यादा है इसलिए उन्हें सफाई व्यवस्था पर फोकस करना होगा। सफाई से लेकर कूड़े की लिफ्टिंग और फिर उसका निपटारा करना इन तीनों सेगमेंट में काम करने की जरूरत है। डॉ नीरू कत्याल का प्रशासनिक सफर लुधियाना में पूर्व प्रशासनिक जिम्मेदारियां प्रोफाइल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *