अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में कल यानी 4 फरवरी को वसंत पेश किया जाएगा। शाही कव्वाल असरार हुसैन की पार्टी के कव्वाल सूफियाना कलाम पेश करेंगे। जुलूस सुबह करीब 10 बजे दरगाह के निजाम गेट से रवाना होगा। इसमें दरगाह दीवान सैयद जैनुअल आबेदीन अली के बेटे सैयद नसरुद्दीन चिश्ती और खुद्दाम-ए-ख्वाजा साथ रहेंगे। शाही कव्वाल और उनके साथी हाथों में फूलों का गुलदस्ता लिए साथ चलेंगे। शाही कव्वाल आज वसंत मना ले सुहागिन… ख्वाजा मोइनुद्दीन के दर आती है बसंत… और अन्य कलाम पेश करेंगे। जुलूस बुलंद दरवाजा, शाहजहांनी गेट होते हुए अहाता-ए- नूर पहुंचेगा। यहां से शाही कव्वाल आस्ताना शरीफ पहुंचेंगे और गरीब नवाज की मजार शरीफ पर फूलों का गुलदस्ता पेश करेंगे। ऐसे शुरू हुई परंपरा बताया जाता है कि हजरत निजामुद्दीन औलिया अपने भांजे तकीउद्दीन नूह का इंतकाल होने के बाद उदास रहने लगे थे। उनके चेहरे पर खुशी लाने के लिए एक दिन हजरत अमीर खुसरो ने अपने लफ्जों से सजी वसंत पेश की। तबसे सूफी संतों की दरगाह में बसंत पेश किए जाने का सिलसिला शुरू हो गया। ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में वसंत की परंपरा कई वर्षों से जारी है। पढें ये खबर भी… CBSE 10वीं-12वीं एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी:हाई-रेजोल्यूशन वाले CCTV से निगरानी, 15 फरवरी से शुरू होगी परीक्षाएं CBSE ने 10वीं 12वीं की परीक्षाओं के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होनी है। दोनों परीक्षाओं में इस बार करीब 44 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक


