5डे वीक लागू कराने की मांग पर बैंककर्मियों का प्रदर्शन:अधिकारी बोले-वित्त मंत्रालय ने अटका रखा है मामला, पीएम-वित्त मंत्री होश में आओ के नारे लगाए

उदयपुर में बैंककर्मियों ने फाइव डे वीक लागू करने की मांग को लेकर देशव्यापी हड़ताल के तहत जमकर प्रदर्शन किया। बैंककर्मी टाउन हॉल के सामने पीएबी बैंक के बाहर रोड पर जुटे और केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए जमकर नारेबाजी की। ‘पीएम नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण होश में आओ’, ‘हमारा हक लेके रहेंगे’ के नारे लगाए। बैंककर्मी यहां ‘फाइव डे वीक लागू करो’ संदेश लिखी तख्तियां लेकर पहुंचे। प्रदर्शन में क्लर्क से लेकर मैनेजर और सीनियर मैनेजर तक शामिल थे। बता दें कि हड़ताल के चलते एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी, केनरा सहित ग्रामीण बैंक बंद हैं। तीन दिन के अवकाश के बाद लगातार चौथे दिन मंगलवार को बैंक बंद होने से कस्टमर परेशान रहे। हमारे साथ भेदभाव क्यों?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पीएस खींची ने बताया कि केंद्र सरकार को हमने 2023 और 2024 में फाइव डे वीक लागू करने को लेकर एक मेमोरेंडम दिया था। जिसे भारतीय बैंक संघ ने वित्त मंत्रालय को भेज दिया था। वित्त मंत्रालय ने इसे अभी तक लागू नहीं किया गया। हमारे साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है। जबकि केंद्र सरकार, राज्य सरकार, रिजर्व बैंक, एलआईसी, जीआईसी में 5डे वीक लागू है। अगर जल्द मांग पूरी नहीं की गई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *