डॉ. अम्बेडकर नर्सेज वेलफेयर सोसायटी राजस्थान ने का 10वां स्नेह मिलन समारोह जेएलएन मार्ग स्थित अणुविभा केन्द्र में आयोजित किया। इस दौरान आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती पर रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता शिविर लगाने का फैसला किया। सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष सुगर सिंह ने बताया- राजस्थान के अनुसूचित जाति के नर्सेज ने 2016 में डॉ. अम्बेडकर नर्सेज वेलफेयर सोसायटी की नींव रखी। उन्होंने बताया- नर्सिंग संवर्ग मरीजों की सेवा करने वाला प्रोफेशन है और हमने संकल्प लिया कि प्रत्येक सदस्य मरीजों की बेहतर ढंग से सेवा और उनके साथ मधुर व्यवहार करेगा। आज सबसे ज्यादा हॉस्पिटलों में परेशानी इन्हीं दो मुद्दों पर रहती है। मरीजों की अक्सर शिकायत रहती है कि नर्सिंग कर्मचारी ध्यान नहीं देते और उनके साथ व्यवस्था ठीक नहीं रहता। लेकिन हमने सोसायटी के माध्यम से जुड़े तमाम नर्सिंग कार्मिकों को मरीजों की इस शिकायत को दूर करने के साथ ही उनके साथ अच्छा व्यवस्था अपनाने के लिए कहा है। उन्होंने बताया- सोसायटी की ओर से इस बार 14 अप्रेल को बाबा साहब की जयंती पर रक्तदान शिविर , वृक्षारोपण, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता शिविर और अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से निःशुल्क भोजन की व्यवस्था आदि कार्य करवाने का भी फैसला किया।


