प्रतापगढ़ जिले के 6 पहलवानों का चयन खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के लिए किया गया है। ये खिलाड़ी आगामी 14 फरवरी को बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के खेलों में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तहत कुश्ती की चयन स्पर्धा उदयपुर में हुई थी। जिलाधिकारी खेल अधिकारी डॉ. हिमांशु राजोरा के निर्देश पर प्रतापगढ़ जिले की टीम ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा आयोजित इस चयन स्पर्धा में कुल 6 पहलवानों को चुना गया है। इन खिलाड़ियों का हुआ चयन इनमें महिला वर्ग से 50 किलोग्राम में मंजू मीणा और 53 किलोग्राम में लक्ष्मी मीणा शामिल हैं। पुरुष वर्ग में 57 किलोग्राम में विक्रम मीणा, 65 किलोग्राम में प्यारचंद मीणा, 74 किलोग्राम में अर्जुन मीणा और 77 किलोग्राम में प्रवीण मीणा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतापगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।


