जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में विवाहिता की मौत के बाद परिजन ओर समाज के लोग मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि विवाहिता को ससुराल में पति ने टॉर्चर किया और उसके साथ मारपीट की। बाद में उसे हॉस्पिटल लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतका हेमा के परिजनों ने बताया कि उनकी शादी तिंवरी निवासी विशाल के साथ की गई थी। पति ने घटना से एक दिन पहले कॉल कर बताया कि उसकी तबियत खराब है। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे और हॉस्पिटल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि ससुराल में विवाहिता की पिटाई की गई। इसके चलते उसकी तबियत बिगड़ गई। वहीं मामले के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों को नहीं पकड़ रही है। जबकि आरोपी खुले घूम रहे हैं।


