जयपुर में ज्वेलर कारोबारी की पत्नी के पीछे पड़े बदमाश:हथियार देखकर थाने में घुसी, पुलिस को देखकर भाग निकले

जयपुर में ज्वेलरी कारोबारी की पत्नी का बदमाश के पीछा करने का मामला सामने आया है। पीछ कर रहे बदमाशों के पास हथियार देखकर महिला बचने के लिए पुलिस स्टेशन में घुस गई। पुलिसकर्मियों के बाहर आने पर बदमाश वहां से फरार हो गए। अशोक नगर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की कंप्लेंट पर मामला दर्ज कर हथियारबंद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया- अशोक नगर थाने में ज्वेलरी कारोबारी की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि वह सोमवार शाम को किसी काम से घर से बाहर निकली थी। कुछ देर बाद उसको एहसास हुआ कि उसका कुछ लड़के पीछा कर रहे है। उसके जाने के जगह ही वह लड़के पीछा कर रेकी कर रहे है। पीछा करने वाले लड़कों पर शक गहराने पर ध्यान से देखा। पीछा करने वाले बदमाशों के पास हथियार होना दिखाई दिए। हथियारबंद बदमाशों के पीछा करने का पता चलने पर महिला घबरा गई। वह बचने के लिए अशोक नगर थाने के अंदर जा घुसी। पीछा करते हुए बदमाश भी थाने के बाहर तक पहुंच गए। पुलिस को देखकर भागे
पुलिस स्टेशन पहुंची महिला ने खुद का परिचित देकर हथियारबंद बदमाशों के पीछा करने के बारे में ड्यूटी ऑफिसर को बताया। पुलिस अधिकारी ने तुरंत पुलिसकर्मियों को बाहर देखने को भेजा। पुलिसकर्मियों के बाहर निकलने पर बदमाश वहां से भाग छुटे। पुलिसकर्मियों ने पकड़ने के लिए उनका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस की ओर से CCTV फुटेजों के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। स्पेशल कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया- ज्वेलर कारोबारी की पत्नी की ओर से पीछा करने की शिकायत दी गई है। पुलिस की ओर से FIR दर्ज कर फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *